कांग्रेस का घोषणा पत्र हवा हवाई, भाजपा जो कहती, वह करती है : खट्टर

Webdunia
सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (22:49 IST)
जींद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी वहीं बात कहेगी जो वह करके दिखा सकती है और ऐसी कोई भी बात नहीं कहेगी जो वह न कर सके लेकिन कांग्रेस का घोषणा पत्र एकदम हवा हवाई है तथा इसमें सब कुछ मुफ्त देने की बात कही गई है।

खट्टर ने जुलाना में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि यह पार्टी पहले भी ऐसी ही घोषणाएं करती थी, चाहे वह केंद्र और प्रदेश में सत्ता में रही हो लेकिन सबकी सब कोरी साबित हुईं।

उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई हिरासत में बैठकर पार्टी चला रहा है तो कोई खानदानी पार्टी चला रहा है। लेकिन प्रदेश की जनता इन लोगों को जानती है। अब प्रदेश में दबंगई नहीं बल्कि शराफत चलेगी। भाजपा प्रदेश में शराफत से पार्टी और सरकार चला रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में ऐसी घोषणाएं हैं कि अगर वे 3 बार भी राज्य में सरकार बना ले तो भी पूरी नहीं हो सकतीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में एक लाख 25 हजार करोड़ की योजनाएं हैं जो कभी पूरी नहीं हो सकतीं।

उन्होंने कांग्रेस पर मुफ्तखोरी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा वे घोषणाएं कर रही हैं जो आमजन के लिए हैं। कांग्रेस लोगों को मुफ्तखोर बनाने के लिए आगे बढ़ रही है जबकि भाजपा युवाओं को कौशल विकास की तरफ ले जा रही है।

खट्टर ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 100 घंटे काम की योजना बनाई और इसके बाद ही उन्हें 7 और 9 हजार रुपए तक मिलते हैं। कांग्रेस ने घोषणा कर दी कि युवाओं को बिना काम के ही 7 और 10 हजार रुपए देंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में उनका समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मयोगी है और काम करने वाले की ही पूजा होती है। गीता का संदेश भी हरियाणा की धरती पर दिया गया है। भाजपा हरियाणा में सबको काम देगी, इतना काम दिया जाएगा कि उसका परिवार संपन्न होगा लेकिन भाजपा मुफ्तखोरी की पक्षधर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आमदनी बढ़ाने का भी काम किया है। प्राकृतिक आपदा आने पर किसानों को पूर्ण मुआवजा दिया गया।

उन्होंने कहा कि 5 साल में किसानों को 3600 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है, जबकि 48 साल में पिछली सरकारों ने केवल 1200 करोड़ रुपए ही मुआवजा दिया है। भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनावों में पढ़ी-लिखी सरकार भाजपा ने बनाने का काम किया। इसका उद्देश्य यही था कि हर काम पारदर्शिता और पूरी ईमानदारी से हो, लेकिन विपक्ष ने यह घोषणा कर दी कि अगर सरकार आएगी तो पढ़े-लिखे की शर्त हटा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत पढ़ी-लिखी हो तो अच्छा है। 
 
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की हार इसलिए हुई कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया लेकिन 3 माह बीतने के बाद फिर से सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर कार्य ईमानदारी से किया है। चाहे वह फसल खरीदने का हो, नौकरियां हों, सब काम पूरी पारदर्शिता से किया गया है। पहले जहां नौकरियों और बदलियों की बोली लगती थी। अब मेरिट आधार पर ही नौकरियां दी जा रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे को लेकर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और MP सरकार को भेजा नोटिस, कचरा निपटान पर मांगा जवाब

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, 1 माह में 5वीं घटना, 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

UP : क्‍या संभल से पलायन कर रहे मुसलमान, ओवैसी के दावे पर पुलिस ने दिया यह बयान

अगला लेख