मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने आवास पर मनाया लोकपर्व फूलदेयी

निष्ठा पांडे
रविवार, 14 मार्च 2021 (16:22 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज अपने भागीरथीपुरम स्थित आवास पर बच्चों के साथ बसंत ऋतु के आगमन पर प्रकृति का आभार प्रकट करने वाला लोकपर्व फूलदेयी मनाया। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति के संरक्षण एवं हमारी संस्कृति का द्योतक है।

प्रकृति के इस लोकपर्व एवं प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने के लिए सबको प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंत ऋतु का यह पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए। मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि प्रकृति से जुड़ा फूलदेयी का पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

चैत्र माह के प्रारंभ होने पर उत्तराखंड में यह पर्व बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बसंत के आगमन का द्योतक यह पर्व हमारी प्राचीन लोक संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आए बच्चों को उपहार भेंट किए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी हैं ज्यादा ताकतवर?, जानें करंसी का शहंशाह कौन है ?

ब्रिटिश F-35 स्टील्थ जेट की केरल में अप्रत्याशित लैंडिंग, भारतीय वायुसेना ने किया इंटरसेप्ट या कहानी कुछ और

भारत के मूलदर्शन और योगशैली से दुनिया को परिचय कराने का दिन है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

israel iran war: ईरानी विदेश मंत्री और यूरोपीय अधिकारियों के बीच कूटनीतिक वार्ता विफल

सोनिया गांधी ने ईरान को बताया पुराना दोस्त, पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

अगला लेख