मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने गुरु खंडूरी से मिले, लिया आशीर्वाद

Webdunia
गुरुवार, 11 मार्च 2021 (14:41 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद गुरुवार को तीरथ सिंह रावत अपने राजनीतिक गुरु और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी से मिले और चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद रावत ने कहा कि खंडूरी उनके आदर्श और पितातुल्य हैं। उन्होंने कहा कि जनरल साहब मेरे पितातुल्य हैं और राजनीति में मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।
ALSO READ: बतौर सीएम तीरथ को जूझना होगा कड़ी चुनौतियों से, साबित करना होगा खुद को इक्कीस
मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूरी से सीखकर ही वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं और वे उनके आदर्श हैं। इस दौरान खंडूरी ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि आदर्श तो ठीक है, लेकिन उन्होंने उन्हें बहुत हड़काया है। इस पर रावत ने कहा कि हड़काता वही है जिसमें अपनापन होता है। बच्चों को ही हड़काया जाता है।
 
रावत के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए खंडूरी ने कहा कि तीरथ सिंह एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं शुरू में राजनीति में आया था तब मुझे तीरथ के पीछे-पीछे चलना पडता था, क्योंकि उसे सब जानते थे और मुझे कोई पहचानता भी नहीं था। खंडूरी ने अपने आपको भाग्यशाली बताया कि फौज से राजनीति में आने के बाद उन्हें तीरथ सिंह जैसे अच्छे लोग मिले।
 
वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव नतीजों पर तीरथ सिंह के आने के असर के बारे में पूछे जाने पर खंडूरी ने कहा कि भाजपा का अपना एक चरित्र है और नेतृत्व का प्रभाव पड़ता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परिणाम अच्छा आएगा। उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह एक योग्य व्यक्ति हैं। साथ ही उनकी पृष्ठभूमि देखिए, वे बचपन से ही संगठन में काम करते आए हैं। उनके ऊपर कोई दाग या आरोप नहीं है। लोग भी ऐसे नेतृत्व को पसंद करते हैं। मुझे विश्वास है कि परिणाम अच्छा आएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

अगला लेख