मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन का बनाया शतक

हिमा अग्रवाल
रविवार, 19 मार्च 2023 (00:09 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने नाम एक और नया रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वे सूबे के 100वीं बार बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने सावन में कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा करके और राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

संत की वेशभूषा में रहकर वे यूपी में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले पहले मुख्यमंत्री भी हैं।शनिवार को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में षोडषोपचार मंत्रों के साथ लोक कल्याण और अमन-शांति भावना से निहित होकर पूजा-अर्चना की।

मिली जानकारी के मुताबिक, 2017 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में 100 बार बाबा के दरबार में दर्शन करने वाले पहले सीएम बन गए हैं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 113वीं बार वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आए इस दौरान उन्होंने शनिवार को काशी विश्वनाथ धाम में अपनी हाजिरी लगाई है।

प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरा हो या विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, पर योगी आदित्यनाथ बाबा के दरबार में आशीर्वाद लेने जरूर जाते हैं। इस तरह देखा जाए तो उनके 6 साल के कार्यकाल में वे 21 दिन में औसतन काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर लेते हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में कुर्सी संभाली और मार्च 2022 तक उन्होंने 74 बार बाबा विश्वनाथ मंदिर में जाकर माथा टेका।

बतौर मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में अपना 100वां दौरा सितंबर 2022 में किया, इस दौरान काशी बाबा का उन्होंने 88वीं बार दर्शन करते हुए आशीर्वाद लिया। इसके बाद 18 मार्च 2023 तक मुख्यमंत्री योगी 12 बार काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन करते हुए शतक पूरा कर चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख