dipawali

महिलाओं के प्रति अपराध में न्यूनतम, सजा दिलाने में नंबर वन है यूपी : योगी आदित्यनाथ

Webdunia
बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 (16:40 IST)
  • मुख्यमंत्री योगी ने दी शारदीय नवरात्र की पावन महानवमी की बधाई
  • मुख्यमंत्री योगी ने कहा- नारी शक्ति के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही सरकार
  • CM योगी बोले- मातृ शक्ति व नारी शक्ति के प्रति आस्था का पर्व है नवरात्र
Chief Minister Yogi Adityanath News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की पावन महानवमी एवं गुरुवार को मनाए जाने वाले विजयदशमी पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जीवन के किसी भी पक्ष में नारी शक्ति के बगैर सृष्टि की कल्पना ही नहीं की जा सकती। नारी शक्ति के प्रति सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए इसी भाव के साथ अनेक कार्यक्रम चला रही है। इन कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप सुखद तथ्य यह है कि आबादी के दृष्टिकोण से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश के महिलाओं के प्रति अपराध न्यूनतम है, जबकि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध के मामले में यह प्रदेश देश में नंबर वन है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि में कन्या पूजन के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्मावलंबी वर्ष में दो बार शारदीय और वासंतिक नवरात्र में जगतजननी मां भगवती दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन व अनुष्ठान के कार्यक्रम से श्रद्धा और उल्लास से जुड़ते हैं।
ALSO READ: यूपी में होर्डिंग वार, 'आई लव योगी आदित्यनाथ' के बाद लगे 'आई लव अखिलेश यादव' के होर्डिंग
उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में मातृ शक्ति व नारी शक्ति के प्रति आस्था का यह पर्व नई प्रेरणा प्रदान करता है। नवरात्र का यह पर्व अवगत कराता है कि चराचर जगत की आदि शक्ति, नारी शक्ति का ही रूप हैं। उन्होंने कहा कि आज शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री के स्वरूप के पूजन के साथ कन्या पूजन का अनुष्ठान हो रहा है। वह सौभाग्यशाली है कि गोरक्षपीठ की पवित्र परंपरा के अनुसार उन्हें भी कन्या पूजन का अनुष्ठान करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सनातन आस्था में नारी शक्ति को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सनातन आस्था की नैतिक जिम्मेदारी के भाव से सरकार नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शारदीय नवरात्र की पहली तिथि, 22 सितंबर से मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ किया गया है।
ALSO READ: दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक, उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए यही समय : योगी आदित्यनाथ
इसमें महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही उनके स्वावलंबन जागरूकता के लिए पंचायत स्तर तक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। मिशन शक्ति सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने सदैव नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखा है। हरेक कालखंड में इसके दर्शन होते हैं। आज भी प्रत्येक क्षेत्र में भारत की नारी शक्ति ने अपनी ताकत और सामर्थ्य का एहसास कराकर दुनिया को अचंभित किया है।

बेटी सुरक्षित तो समाज सुरक्षित
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां बेटी सुरक्षित और सम्मानित है तो वहां का समाज भी सुरक्षित और सम्मानित माना जाता है। उत्तर प्रदेश में ऐसा ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना, कन्या सुमंगला और सामूहिक विवाह जैसी योजनाएं बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए हैं। इसी क्रम में देश की सर्वोच्च पंचायतों में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी लाया गया है।
ALSO READ: भारत आज तकनीक व डिजिटल क्रांति का वैश्विक लीडर बन चुका है : योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ महिलाओं को किसी न किसी रूप में 12000 रुपए सालाना पेंशन दी जा रही है। 26 लाख बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 25000 रुपए के पैकेज वाली कन्या सुमंगला योजना से जोड़ा गया है। सामूहिक विवाह योजना में धनराशि बढ़ाकर प्रति जोड़ा एक लाख रुपए करके गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह में धन की चिंता से मुक्त कर दिया गया है।

विजयदशमी, सनातन विजय का प्रतीक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को गुरुवार को मनाए जाने वाले विजयदशमी पर्व की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी, भारत के सनातन विजय का प्रतीक है। यह अधर्म, अन्याय और अत्याचार पर धर्म, न्याय और सदाचार के विजय का पर्व है। विजयदशमी पर अत्याचार, अधर्म और अन्याय के प्रतीक रावण के पुतले जलाए जाएंगे और भगवान श्रीराम के राजतिलक के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जनरेटिव AI क्या है, सस्ता या मुफ्त जनरेटिव एआई घाटे का सौदा, जानिए कई सवालों के जवाब

PPF, Samriddhi Yojana और NSC पर ब्याज दर घटी या बढ़ी, दिवाली से पहले सरकार का फैसला

लद्दाख को लेकर केंद्र को एक और झटका, अब KDA ने बातचीत से मुंह मोड़ा

बाबा चैतन्यानंद के मोबाइल से मिले अश्लील फोटो, महिलाओं को भेजता था यह मैसेज

बिहार विधानसभा चुनाव में BJP का MP विनिंग फॉर्मूला, बूथ मैनेजमेंट के लिए दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

सभी देखें

नवीनतम

बेटियों के पांव पखार मुख्यमंत्री योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

Gandhi Jayanti 2025: सत्य और अहिंसा के पुजारी को नमन, महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष

LIVE: संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में क्या बोले पीएम मोदी?

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, DA 3 फीसदी बढ़ा

अगला लेख