rashifal-2026

चाइनीज अंडों पर सरकार ने दी चेतावनी (वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया
मंगलवार, 27 दिसंबर 2016 (16:51 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने चाइनीज अंडे को लेकर प्रदेश के हर जिले में चेतावनी जारी किया है।  सोशल मीडिया में इस तरह की बात चल रही है कि चीन से नकली अंडा भारत में भेजा जा रहा है। इस तरह के अंडे को बनाने के लिए घातक रासायनों का उपयोग किया है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि इस तरह की बातों को अफवाह न माने बल्कि राज्य सरकारें नकली अंडे को लेकर अलर्ट रहें। और ऐसे मामले आने पर उसकी जांच करें।
छत्तीसगढ़ सरकार ने नकली अंडे को लेकर सभी जिलों को में चेतावनी जारी कर दी है।  प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर ने बताया की छत्तीसगढ़ में अब तक नकली अंडे को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण विभाग ने राज्यों को नकली अंडे से सावधान रहने के लिए कहा है, इसलिए छत्तीसगढ़ में भी चेतावनी जारी की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चूंकि यह स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है, इसलिए अगर ऐसे प्रकरण यहां पाए जाएंगे तो इस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।  हालांकि अभी इस तरह की बातें केवल सोशल मीडिया में ही की जा रही हैं। बाजारों में इस तरह की बात को लेकर कोई ख़ास चर्चा नहीं है। रायपुर में अंडा बेचने वाले भूपेंद्र सोनी का कहना है कि अंडे को लेकर लोग अभी सवाल नहीं पूछ रहे हैं।
 
चाइनीज अंडे या नकली अंडे जैसी बात अभी ग्राहक नहीं पूछ रहे हैं।  नकली अंडे को लेकर जिस तरह की बात सोशल मीडिया में की जा रही, उससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर राज्य सरकार की ओर से जारी चेतावनी में भी कहा गया है कि नकली अंडे घातक रासायन के इस्तेमाल से बनाए जा रहे हैं जो शरीर के लिए हानिकारक हैं। ऐसे में संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे सोचने वाले लोगों की परेशानी तो बढ़ ही गई है।
अगले पन्ने पर ऐसे बनता है चाइनीज अंडा 
 

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

अगला लेख