Hanuman Chalisa

Maharashtra : अकोला में 2 समूहों के बीच झड़प, वाहनों में लगाई आग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (23:05 IST)
Akola Maharashtra News : महाराष्ट्र के अकोला शहर के एक इलाके में सोमवार को 2 समूहों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने लोगों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की और कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोपहर में गाडगे नगर इलाके में एक ऑटोरिक्शा द्वारा एक मोटरसाइकल को टक्कर मारने के बाद अलग-अलग समुदाय के दो समूहों के बीच झड़प हो गई।
ALSO READ: Maharashtra : ठाणे में 2 समूहों में हुई झड़प, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ पथराव
उन्होंने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने और स्थिति को नियंत्रण में लाने से पहले समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और तीन दोपहिया वाहनों तथा एक ऑटोरिक्शा में आग लगा दी।
ALSO READ: बदलापुर एनकाउंटर पर घिरी महाराष्ट्र सरकार, विपक्ष ने उठाए सवाल
अधिकारी ने बताया कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने लोगों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की और कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

किश्तवाड़ में सेना के कर्नल और 40 जवानों पर FIR, जानिए क्या है मामला?

राज्यसभा के 31 फीसदी सांसद दागी, तीन सांसद अरबपति, सबसे ज्यादा दागी भाजपा में

Weather Update : मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, UP-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

अयोध्या में श्रीराम के नाम पर महाघोटाला, संजय सिंह ने SIT को सौंपे सबूत

अगला लेख