Bihar : छपरा में धार्मिक शोभायात्रा के दौरान 2 पक्षों में झड़प, 2 दिन के लिए इंटरनेट बैन

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (20:16 IST)
Clash during religious procession : बिहार के छपरा शहर में शुक्रवार को एक धार्मिक शोभायात्रा निकालने के दौरान 2 पक्षों में झड़प होने का मामला समाने आया है। स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए राज्य के गृह विभाग ने 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया है।
 
पुलिस के अनुसार, सारण जिला के मुख्यालय छपरा के भगवान बाजार इलाके में यह झड़प तब हुई जब देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली जा रही थी।
 
जिला पुलिस ने कहा, शोभायात्रा के दौरान पूरे जोरशोर से संगीत बजाया जा रहा था। इसके विरोध में कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पथराव कर दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने और उसके द्वारा विसर्जन (प्रतिमाओं के विसर्जन) की जिम्मेदारी लेने के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया।
 
प्रभावित इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और आगे की कार्रवाई के लिए वीडियो फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। इस बीच, राज्य के गृह विभाग ने कहा कि उसे इनपुट मिले हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में ‘असामाजिक तत्व’ आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर रहे थे, जो सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ सकता है और इसके परिणामस्वरूप जानमाल का नुकसान हो सकता है।
 
विभाग ने कहा कि भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के तहत राज्य सरकार की आपातकालीन शक्तियों के तहत रविवार शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया गया है। विभाग ने कहा कि प्रतिबंध छपरा के सदर अनुमंडल इलाके में प्रभावी रहेंगे, जहां इस अवधि के दौरान व्हाट्सऐप, फेसबुक, ‘एक्स’, स्नैपचैट, यूट्यूब, टेलीग्राम आदि के माध्यम से सभी प्रकार के संदेशों और सचित्र सामग्री को साझा करने पर रोक रहेगी।(भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

भारी पड़ा कुत्ते को डांटना, मालिक ने काटी पड़ोसी की नाक

ये है भारत के सबसे अमीर 10 राज्यों की लेटेस्ट लिस्ट, जानें आपकी स्टेट की रैंक

भोपाल की स्वच्छता में सड़क के गड्ढे का दाग, PWD के अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

क्यों भारत छोड़ विदेश बसने जा रहे हैं देश के रईस? चौंकाने वाली है वजह

महाराष्ट्र सरकार ने इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया

अगला लेख