Festival Posters

धराली में बादल फटे, खीर गंगा नदी में बाढ़, होटल और होम स्टे बहे

राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तथा जिला प्रशासन की टीम युद्धस्तर पर जुटी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 5 अगस्त 2025 (15:29 IST)
Uttarkashi cloud burst : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली के पास खीर गंगा नदी के ऊपर बादल फटने से उसमें बाढ़ आ गई। इससे वहां स्थित 20—25 होटल और होम स्टे के बहने तथा 10—12 लोगों के लापता होने की सूचना है। धराली गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव है।
 
एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी राजेश पंवार ने बताया कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र के ऊपर बादल फटा जिस कारण नदी में विनाशकारी बाढ़ आ गई। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने घटनास्थल के लिए रवाना होने से पहले चार व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि की। 
<

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भीषण तबाही #uttarkashi #Uttrakhand #cloudburst pic.twitter.com/sAdhLzkqMQ

— Ankit Malik (@AnkitMa17093100) August 5, 2025 >मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तथा जिला प्रशासन की टीम युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।
 
उन्होंने कहा कि उनका संपर्क लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से बना हुआ है और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। उन्होंने हादसे में हुए भारी नुकसान पर दुख जताया है। 
<

धराली (उत्तरकाशी) के प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, भारतीय सेना, NDRF एवं SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और… pic.twitter.com/EV2ykxQ0bA

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 5, 2025 >
हादसे के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धाम से फोन पर बात की। उन्होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

नागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

UN में अमेरिका का बड़ा दावा, ईरान ने Donald Trump को मारने की कोशिश की

साणंद में Micron की ATMP यूनिट का उद्घाटन, PM मोदी बोले- भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब

Ayatollah Ali Khamenei कर रहे थे हाईलेवल मीटिंग, गिराए 30 बंकर बस्टर बम, इजराइल ने कहा- हमले जारी रहेंगे

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

अगला लेख