पीएम मोदी से बोले सीएम केजरीवाल, दिल्ली को दो पूर्ण राज्य का दर्जा

Webdunia
बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (14:13 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करें। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे सत्तारूढ़ आप पार्टी के आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूरे जोर-शोर से उठाने की उम्मीद की जा रही है।
 
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि वह घर-घर जाकर एक अभियान चलायेगी जिसमें लोगों को बताया जायेगा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर किस तरह अन्याय किया है। 
 
प्रधानमंत्री के अरूणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य दिवस की बधाई ट्विटर पर देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'सर, दिल्ली भी अपने पूर्ण राज्य के दर्जे की प्रतीक्षा कर रही है। आपने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि आप दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे। कृपया इसे कीजिए सर। दिल्ली के लोग बीते 70 सालों से अन्याय का सामना कर रहे हैं।'
 
अपनी आम चुनावों की रणनीति के मुताबिक आम आदमी पार्टी, भाजपा के इससे पहले के चुनावों में जारी घोषणापत्र की प्रतियां बांटेगी। इसमें 2014 का घोषणा पत्र भी शामिल है, जिसमें कहा गया था कि पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का समर्थन करती है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने हालांकि इस अभियान को आप पार्टी और इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल का नया नाटक करार दिया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्या है डेड हैंड, रूसी नेता मेदवेदेव की बात सुनकर क्यों भड़क गए ट्रंप, तैनात की परमाणु पनडुब्बियां

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में BJP को मिली बड़ी जीत, 358 में से 125 सीटों पर जमाया कब्जा

झारखंड के शिक्षा मंत्री के सिर में लगी चोट, विमान से दिल्ली ले जाएंगे

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आदिवासियों की जमीन कब्जाने का आरोप, भूपेंद्र सिंह ने सदन में घेरा

क्या भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, ट्रंप के दावे पर हड़कंप, जानिए क्या है सच्चाई?

अगला लेख