CM केजरीवाल का बड़ा बयान, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है ED

Webdunia
रविवार, 23 जनवरी 2022 (12:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) जल्द ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है।
 
केजरीवाल ने कहा कि हम पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की तरह नहीं रोएंगे। वो इसलिए रोए क्योंकि उन्होंने गलत काम किए। चन्नी रो रहे हैं कि मेरे ऊपर रेड कर दी, मेरे रिश्तेदारों पर रेड कर दी।
 
उन्होंने मैं केंद्र से कहना चाहता हूं हमारे खिलाफ रेड करनी है तो करो। केजरीवाल पर करो, मनीष सिसोदिया पर करो, सत्येंद्र जैन पर करो, भगवंत मान पर करो लेकिन हम रोएंगे नहीं क्योंकि हमने कोई गलत काम नहीं किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी भाजपा को पता चलता है कि वह हार रही है, तभी वह सभी केंद्रीय एजेंसियों को अपने विरोधियों के खिलाफ काम पर लगा देती है।
 
केजरीवाल ने यह भी कहा कि पहले उनके आवास, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के परिसरों और जैन के आवास पर भी छापेमारी गई थी तथा आप के 21 विधायकों को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख