CM नीतीश का बड़ा एलान, सफाई कर्मचारी आयोग गठित होगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 27 जुलाई 2025 (10:13 IST)
Bihar news in hindi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के पेंशन की घोषणा के बाद अब बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन करने की घोषणा की है। इस आयोग में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ ही 5 सदस्य भी होंगे।
 
नीतीश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है।
<

मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को…

— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 27, 2025 >
यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्रवाई करेगा।
 
बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे। यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tariff के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर गिराया H-बॉम्ब, क्या बोला MEA

अब डांसिंग कॉप रंजीत सिंह पर पैसे मांगने का आरोप, नया वीडियो आया सामने, लड़कियों को धमकी देने का भी आरोप

Rail Neer : सस्ता हुआ रेल नीर, GST का असर, जानिए अब 1 लीटर के लिए कितने चुकाने होंगे दाम

NPS से एकीकृत पेंशन योजना में जाने के इच्छुक कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

GST रिफॉर्म और H1B वीजा से तय होगी शेयर बाजार की चाल, कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

सभी देखें

नवीनतम

गाजियाबाद में अनिल दुजाना गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 2 दिन पहले मांगी थी रंगदारी

सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि, मिला स्कॉच (SKOCH) गोल्ड अवॉर्ड

सबसे कम टैरिफ वाली है मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना, CM डॉ. यादव बोले- परियोजना ने ग्रीन ऊर्जा और स्टोरेज को दी नई दिशा

SDG-6: जीवन को चलाने वाला पानी, क्यों है अरबों लोगों के लिए अमृत?

मेरठ की स्नेहा दीवान बनीं मिसेज इंडिया एशिया-2025 की विजेता

अगला लेख