Hanuman Chalisa

CM धामी ने देहरादून में रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 (11:52 IST)
uttarakhand news in hindi : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को देहरादून में रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लिया।
 
पवेलियन ग्राउंड में भारत रत्न पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए धामी ने कहा कि  सरदार पटेल अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया और उनका संपूर्ण जीवन हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है।
 
उन्होंने कहा कि 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर ही होता है लेकिन इस बार दिवाली का संयोग होने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के अनुरूप इसका आयोजन 29 अक्टूबर को किया गया।
<

लौह पुरुष, 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय एकता को समर्पित "ओपन रन फॉर यूनिटी" क्रॉस कंट्री दौड़ का फ्लैग ऑफ़ किया। साथ ही इस दौड़ में स्वयं भी सम्मिलित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने… pic.twitter.com/PQ4jf6vJP2

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 29, 2024 >
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता, और अटूट समर्पण से 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाया और हमें एक ऐसा भारत दिया जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Top News : वेनेजुएला भूकंप में 235 मौतें, राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR, कैंसर की नकली दवाओं पर केंद्र का बड़ा एक्शन

Ram mandir donation row : राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष मिलेगी 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

अगला लेख