कोकीन मामला : भाजपा नेता राकेश सिंह गिरफ्तार, पामेला गोस्वामी ने लगाया था फंसाने का आरोप

Webdunia
बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (07:25 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता राकेश सिंह को मादक पदार्थ जब्ती मामले में संलिप्तता के आरोप में कोलकाता से करीब 130 किलोमीटर दूर पूर्व बर्दमान जिले के गलसी से मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पामेला गोस्वामी ने सिंह पर उसे फंसाने का आरोप लगाया था।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर के बंदरगाह क्षेत्र में भाजपा की प्रदेश समिति के सदस्य के घर में प्रवेश करने से रोकने के आरोप में कोलकाता पुलिस की मादक निरोधक पदार्थ इकाई ने उनके दो बेटों को भी गिरफ्तार किया है।
 
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजुमो) की राज्य सचिव पामेला गोस्वामी को उनके एक दोस्त और निजी सुरक्षा गार्ड के साथ 19 फरवरी को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उनकी कार से करीब 90 ग्राम कोकीन मिली थी। गोस्वामी ने आरोप लगाया था कि यह सिंह की साजिश है।
 
कोलकाता पुलिस ने सिंह को एक नोटिस दिया जिसमें उनसे मामले के संबंध में मादक पदार्थ निरोधक विभाग के सामने उपस्थित होने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि वह किसी काम से दिल्ली जा रहे हैं और वापस लौटने के बाद पुलिस के सामने पेश होंगे।
 
कोलकाता पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि वह भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें शायद इस बात का पता चल गया था कि पुलिस उन्हें तलाश कर रही है इसलिए गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी बदल ली थी। सिंह को जिला पुलिस ने गालसी में राष्ट्रीय राजमार्ग के एक नाका पॉइंट से गिरफ्तार किया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि सिंह एक कार में थे जिसमें वह सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों के साथ एक अज्ञात जगह जा रहे थे। ये कर्मी उन्हें उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराए गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

अगला लेख