दिल्ली में बढ़ी ठंड, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

Webdunia
बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (12:13 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में ठंड बढ़ने से साथ ही आसमान धुंध और हल्का कोहरा भी नजर आ रहा है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिन तक आसमान में धुंध व हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
 
आईएमडी के अनुसार, सुबह 8 बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 323 दर्ज किया गया। मंगलवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 353 था।
 
उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख