Hanuman Chalisa

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने किया सराहनीय कार्य, संवारी चोटिल बेरोजगार अधेड़ की जिंदगी

Webdunia
बुधवार, 9 जून 2021 (16:10 IST)
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सड़क पर बैठे एक चोटिल बेरोजगार अधेड़ व्यक्ति की जिंदगी संवार दी। सोशल मीडिया में वीडियो की एक श्रृंखला वायरल हुई जिसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी अशोक चौहान अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर एक अधेड़ व्यक्ति को नहला रहा है, उसके बाल और नाखून काट रहा है, उसकी मरहम-पट्टी कर रहा है।

ALSO READ: जीबी पंत अस्पताल के अधिकारी ने मलयालम भाषा संबंधी विवादित परिपत्र पर माफी मांगी
संपर्क करने पर चौहान ने बताया कि यह व्यक्ति उन्हें अक्सर एक पुल के नीचे बैठा दिखता था।  उन्होंने उससे बात की तो उसने बताया कि वह दिहाड़ीदार है, पर पैर में चोट के बाद वह काम नहीं कर पा रहा। चौहान ने महसूस किया किया कि उसका हुलिया ऐसा था कि कोई उसके पास जाने तक से कतराता था। चौहान ने उसका हुलिया बदला, उसकी चोट का उपचार करवाया और उसे खाना खिलाकर कुछ पैसे भी दिए व कहा कि यदि वह काम करना चाहे तो उसे काम दिलाने में मदद की जा सकती है। चौहान ने कहा कि वह व्यक्ति काम करना चाहता भी है, बस चोट के बाद काम उसे मिलना बंद हो गया इसलिए वह और असहाय-सा हो गया।
 
यह पूछने पर कि इस तरह लोगों की सेवा करने का काम उन्हें सूझा कैसे, क्योंकि आमतौर पर पुलिसकर्मियों को 'सख्त मिजाज' या 'निष्ठुर' माना जाता है, चौहान ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस में होने के कारण वे दिनभर सड़कों पर होते हैं और सबसे पहले किसी की मदद का खयाल उन्हें गरीब बच्चों व बड़ी उम्र के लोगों को भी नंगे पांव देखकर आया और उन्होंने तपती धूप में पैर जलने से बचाने या जाड़े के मौसम में ठंड लगने से बचाने के लिए चप्पल/जूते मुहैया कराने से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि एक इंसान ही एक इंसान के काम आता है और एक-दूसरे की थोड़ी-सी मदद करने से भी बहुत कुछ ठीक हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख