Hanuman Chalisa

करीना कपूर के खिलाफ थाने में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Webdunia
बुधवार, 14 जुलाई 2021 (21:42 IST)
बीड। एक ईसाई समूह ने अभिनेत्री करीना कपूर की पुस्तक के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए बुधवार को उनके और 2 अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। समूह ने उनपर समुदाय की भावनाओं के आहत करने का आरोप लगाया है।
 
अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने पुस्तक को लेकर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दूसरे लेखक का भी नाम है।
 
शिंदे ने अपनी शिकायत में करीना कपूर और अदिति शाह भीमजानी द्वारा लिखित और जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक के शीर्षक 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' का उल्लेख किया है।
 
उन्होंने कहा है कि किताब के शीर्षक में पवित्र शब्द 'बाइबल' का इस्तेमाल किया गया है और इससे ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिंदे ने अभिनेत्री और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की, लेकिन कहा कि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
 
शिवाजी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक साईनाथ थोम्ब्रे ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया ‍कि 'हमें शिकायत मिली है लेकिन यहां कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता क्योंकि घटना यहां (बीड में) नहीं हुई है। मैंने उन्हें मुंबई में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।' 
 
करीना ने 9 जुलाई को अपनी किताब का विमोचन किया था। फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली करीना (40) ने इस पुस्तक को अपना तीसरा बच्चा बताया था। किताब के प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की थीं। अभिनेत्री के अनुसार इस पुस्तक में उन्होंने अपने दोनों गर्भकाल के दौरान महसूस किए गए शारीरिक और भावनात्मक अनुभवों का उल्लेख किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी, नीतीश आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

असम में मतदाता सूची का 'गहन' नहीं 'विशेष पुनरीक्षण' क्यों?

Delhi Blast : ED ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जवाद अहमद को किया अरेस्‍ट, 25 कैंपस पर छापेमारी

Delhi Blast: साबरमती जेल में कैदियों के बीच मारपीट, आतंकवादी डॉ. अहमद सईद पर हमला

PM Kisan Yojana : PM मोदी किसानों को जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

अगला लेख