बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने कहा, लोनार झील की दशा खराब और दयनीय

Webdunia
मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (15:29 IST)
नागपुर। बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने कहा है कि गुलाबी रंग में तब्दील हो गई लोनार झील की स्थिति बहुत खराब और दयनीय है। अदालत ने झील और उसके आसपास के क्षेत्र के संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनहीन और उदासीन रवैए को लेकर बुलढाणा के जिलाधिकारी और लोनार निगम परिषद की खिंचाई की।
ALSO READ: लोनार झील के बारे में 5 रोचक जानकारियां, स्कंद पुराण में है इसका जिक्र
महाराष्ट्र के बुलढाणा में लोनार झील एक लोकप्रिय पर्यटक केंद्र है। करीब 50,000 साल पहले पृथ्वी पर एक धूमकेतु के टकराने से यह अंडाकार झील बनी थी। हाल ही में इस झील का पानी गुलाबी हो गया जिससे स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि प्रकृति प्रेमी और वैज्ञानिक भी चकित हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र की लोनार झील में पानी लाल होने से दहशत में लोग, रहस्य का पता लगाने में जुटे वैज्ञानिक
न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे और न्यायमूर्ति अनिल किलोर की पीठ ने सोमवार को कीर्ति निपांकर की याचिका पर सुनवाई के दौरान झील का रंग बदलने पर चिंता प्रकट की है। पिछले महीने अदालत ने राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान और भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्थान को इस झील पर पर्यावरणीय प्रभाव आकलन करने का निर्देश दिया था।
 
पीठ ने अदालत द्वारा नियुक्त समिति को इसका निरीक्षण समेत कई अन्य निर्देश भी दिए थे और बुलढाणा के जिलाधिकारी एवं लोनार निगम परिषद के प्रमुख अधिकारी को झील के आसपास के क्षेत्र का संरक्षण सुनिश्चित करने को कहा था।
 
अदालत द्वारा नियुक्त समिति की रिपोर्ट पर सोमवार को गौर करते हुए पीठ ने सोमवार को कहा कि झील की स्थिति वाकई दयनीय है। पीठ ने कहा कि बुलढाणा के जिलाधिकारी एवं लोनार निगम परिषद ने पिछले महीने दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Weather Update : राजस्थान में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 5 की मौत, बाड़मेर में पारा 48 के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Lok Sabha Elections : दिल्‍ली में कई निर्दलीय आजमा रहे किस्मत, सबकी अलग-अलग है कहानी...

1 तेलुगु एक्ट्रेस समेत 86 ने बेंगलुरु रेव पार्टी में ली थी ड्रग, ब्लड रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए

किस बात को लेकर BJP से नाराज हैं जयंत सिन्हा, नोटिस का दिया जवाब

देवेगौड़ा की पोते प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी, धैर्य की परीक्षा मत लो, जहां भी हो जल्दी लौटो

महाराष्ट्र : केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से लगी आग, 8 लोगों की मौत, 64 घायल

Weather Update : केरल में भारी बारिश, मछुआरों को चेतावनी, 2 जिलों में रेड अलर्ट

लोकसभा चुनाव : BJP और RSS को लेकर राहुल गांधी ने किया यह दावा...

Lok Sabha Election 2024 : छठे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 8 राज्यों की 58 सीटों के लिए 25 मई को होगा मतदान

तमिलनाडु में परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, पुलिस ने बताया यह कारण...

अगला लेख