नवजोत सिद्धू के नेतृत्व में पंजाब में चुनाव नहीं जीत सकती कांग्रेस

Webdunia
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (20:04 IST)
नई दिल्ली। पंजाब में आंतरिक कलह से परेशान कांग्रेस के लिए सी-वोटर के सर्वे के परिणाम अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं। इस सर्वे के मुताबिक ज्यादातर लोगों का मानना है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिद्धू के नेतृत्व में पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती। 
 
इस सर्वे के मुताबिक 61 फीसदी लोगों का मानना है कि पार्टी विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में वापसी नहीं कर सकती है। हालांकि 39 फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जो यह मानते हैं कि सिद्धू की कमान में पार्टी चुनाव जीत सकती है। 
 
इसके साथ ही 54 फीसदी लोगों का यह भी मानना है कि कैप्टन अम‍रिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और रंधावा की नाराजगी का असर भी चुनाव में दिखाई देगा, जबकि 46 फीसदी इस राय से इत्तफाक नहीं रखते। हालांकि 54 फीसदी लोग का यह भी मानना है कि चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्‍यमंत्री बनाए जाने का फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। 
 
सर्वे के मुताबिक 44 फीसदी लोगों का मानना है कि कांग्रेस के इस झगड़े का सबसे ज्यादा फायदा आम आदमी पार्टी को होगा, जबकि 22 फीसदी की राय अकाली दल के पक्ष में थी। वहीं 15 फीसदी लोगों का मानना था कि इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने किया कत्यूर महोत्सव का शुभारंभ, यह परंपराओं को नई ऊर्जा देने का मंच

Nagpur : घर में मिला महिला डॉक्‍टर का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्‍या का केस दर्ज

Russia-Ukraine war : यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी मिसाइलों ने ढाया कहर, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

देवास टेकरी पर विधायक के बेटे की हरकत पर सियासी संग्राम, क्या बोली भाजपा?

अगला लेख