मां दुर्गा के अवतार में नजर आईं प्रियंका गांधी, अन्य दलों ने कहा- कांग्रेसियों ने किया मां दुर्गा का अपमान...

अवनीश कुमार
शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (16:52 IST)
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 10 अक्टूबर को कांग्रेस की किसान न्याय रैली के आयोजन की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इस रैली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को शामिल होना है लेकिन इसके पहले वाराणसी में युवा कार्यकर्ताओं ने एक दुर्गा माता के रूप में प्रियंका गांधी को दर्शाते हुए विवादित पोस्टर जारी किया है।

कार्यकर्ता ये पोस्‍टर पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगा रहे हैं। सबसे ज्यादा पोस्टर वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में देखने को मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विवादित पोस्टर बनारस वाले मिश्रा जी कहे जाने वाले हरीश मिश्रा ने जारी किया है। लेकिन इस पोस्टर को देखने के बाद अन्य राजनीतिक दल सवाल खड़े करते हुए इसे मां दुर्गा का अपमान कह रहे हैं।

वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी किसानों के लिए दुर्गा मां का अवतार लिए हैं और उनके हत्यारों को सजा दिलाने के लिए उन्‍होंने ये अवतार लिया है। इसलिए इस पोस्टर में ऐसा कुछ भी गलत नहीं है, जिससे कि मां दुर्गा का अपमान किया गया हो। मां दुर्गा के हम सब भक्त हैं।

बताते चलें कि प्रियंका गांधी 2022 विधानसभा चुनाव का शंखनाद 10 अक्टूबर को वाराणसी से करने जा रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी आम लोगों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगी। प्रियंका इस रैली में 7 वचनों के साथ चुनावी शंखनाद करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कूष्मांडा, बाबा कालभैरव दरबार का दर्शन भी करेंगी।

रैली में प्रियंका गांधी जनता को 7 वचन देंगी और सरकार बनने के बाद सबसे पहले इन सभी 7 वचनों को निभाएंगी।लेकिन ये 7 वचन क्या हैं, इसका खुलासा भी 10 अक्टूबर को रैली वाले दिन ही खुद प्रियंका गांधी करेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख