यति नरसिंहानंद के बिगड़े बोल, अधिक संतान पैदा करें अन्यथा 2029 तक 'हिन्दू-विहीन' हो जाएगा भारत

Webdunia
शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (17:17 IST)
मथुरा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने हिन्दुओं से अधिक संतानोत्पत्ति की अपील की, ताकि भारत को आने वाले दशकों में 'हिन्दू विहीन' राष्ट्र बनने से रोका जा सके।

हरिद्वार घृणा भाषण मामले में जमानत पर रिहा हुए विवादित महंत ने बृहस्पतिवार को गोवर्धन में कहा, गणितीय गणना कहती है कि 2029 तक एक गैर-हिन्दू प्रधानमंत्री बन जाएगा। उन्होंने कहा, अगर एक बार कोई गैर-हिन्दू प्रधानमंत्री बन गया तो 20 साल में यह देश ‘हिन्दू विहीन’ बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को जगाने के लिए श्रीकृष्ण की भूमि पर 12 से 14 अगस्त तक ‘धर्म संसद’ का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले महंत के खिलाफ हरिद्वार में अल्संख्यकों के विरुद्ध विवादित बयान के चलते जेल जाना पड़ा था तथा वे गत माह ही जेल से रिहा हुए थे। रिहा होने के बाद वे दिल्ली के बुराड़ी में भी कुछ इसी प्रकार का बयान दे चुके हैं।

डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद बृहस्पतिवार को गोवर्धन पहुंचे और गिरिराज तलहटी में गिरिराज जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद रमणरेती आश्रम में संतों के साथ अगस्त में होने वाली धर्म संसद को लेकर चर्चा की।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, अब क्या है चुनौतियां?

9 माह बाद धरती पर लौटीं भारत की बेटी सुनीता विलियम्स, राजनाथ ने इस तरह दी बधाई

क्या थम जाएगा रूस यूक्रेन युद्ध, ट्रंप और पुतिन में किस बात पर बनी सहमति?

धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स समेत 4 अंतरिक्ष यात्री, फ्लोरिडा में क्रूज 9 का सफल स्प्लैश डाउन

LIVE: सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी, 9 माह बाद शुभ घड़ी आई

अगला लेख