मुर्गे की बांग से पड़ोसी की नींद हुई हराम, मामला आरडीओ तक जा पहुंचा

बुजुर्ग राधाकृष्ण कुरुप की रातों की नींद हराम हो गई थी और वह भी पड़ोसी के मुर्गे के कारण। कुरुप की तबीयत खराब थी और वह इस समस्या से काफी परेशान थे।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (14:45 IST)
Controversy over cock's crowing:  केरल के पत्तनमतिट्ठा जिले के शांत से गांव पल्लीकल में इन दिनों एक मुर्गे की बांग (cock's crowing) परेशानी का सबब बनी हुई है। मामला आरडीओ तक जा पहुंचा है। दरअसल बुजुर्ग राधाकृष्ण कुरुप की रातों की नींद हराम हो गई थी और वह भी पड़ोसी के मुर्गे के कारण।
 
सोने में बड़ी कठिनाई होती थी : काफी समय से हर रोज सुबह 3 बजे उनके पड़ोसी का मुर्गा बांग देनी शुरू करता और लगातार बांग दिए ही जाता था। इस कारण उन्हें सोने में बड़ी कठिनाई होती थी। जब रात की नींद हराम हुई तो दिन का चैन भी हराम होना ही था।ALSO READ: 27 साल बाद आज दिल्ली को मिलेगा भाजपा का CM, यह 2 दिग्गज भाजपा नेता बने पर्यवेक्षक

कुरुप की तबीयत खराब थी और वह इस समस्या से काफी परेशान थे। उन्होंने अपने पड़ोसी अनिल कुमार के मुर्गे के खिलाफ अदूर के राजस्व संभागीय कार्यालय (आरडीओ) में शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुर्गे की वजह से उनकी नींद में खलल पड़ रहा है।
 
अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लिया। आरडीओ ने जांच करने के बाद इस बात को माना कि मुर्गा समस्या की जड़ है। कुरुप और कुमार दोनों को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया और बाद में अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।ALSO READ: SBI की रिपोर्ट में अनुमान, चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP वृद्धि रहेगी 6.3 प्रतिशत
 
पता चला कि पड़ोसी ने अपने मुर्गे को घर की ऊपरी मंजिल पर रखा हुआ था। और जांच में पुष्टि हो गई कि मुर्गे की वजह से कुरुप परेशान थे। मामले को सुलझाने के लिए आरडीओ ने पड़ोसी के मुर्गे के बाड़े को ऊपरी मंजिल से हटाकर घर के दक्षिणी हिस्से में ले जाने का आदेश दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

Mumbai Terrorist Attack : क्‍या परिवार से मिल पाएगा आरोपी तहव्वुर राणा, याचिका पर 9 जून को कोर्ट करेगी सुनवाई

पंजाब के CM भगवंत मान ने BJP पर किया कटाक्ष, Operation Sindoor को लेकर लगाया यह आरोप

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, कानपुर की वंशिका बनीं जीवनसंगिनी

अगला लेख