खौफनाक! स्वर्ण मंदिर के पास तंबाकू खाने को लेकर विवाद, एक व्यक्ति की हत्या (वीडियो)

Webdunia
गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (19:28 IST)
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहब) के पास हुए सनसनीखेज विवाद में गुरुवार को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो निहंग भी आरोपी हैं। घटना स्वर्ण मंदिर से करीब 800 मीटर दूर है। 
<

Nihang Sikhs killed a person with sharp weapons after an argument with him near Sri Harmandir Sahib 'Golden Temple' Amritsar, 2 people arrested so far. pic.twitter.com/w0f6DWZJiR

— Nikhil Choudhary (@NikhilCh_) September 8, 2022 >
इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पुलिस के कहना है कि पीड़ित नशे में था। आरोपियों और पीड़ित के बीच नशा और खैनी खाने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो निेहंग सिख और एक अन्य व्यक्ति ने उस व्यक्ति पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम हरमनजीत सिंह निवासी चट्‍टीगांव बताया गया है। 
जिस समय यह घटना हुई उस समय घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी व्यक्ति को बचाने की कोशिश नहीं की। सब वहां खड़े-खड़े तमाशा देखते रहे। घटना में 2 निहंगों के साथ एक वेटर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या की गई है। 
 
पुलिस के मुताबिक पुलिस ने वेटर रमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि खालसा कॉलेज का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक निहंगों ने स्वर्ण मंदिर के पास तंबाकू उत्पादों का सेवन करने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद उनके बीच विवाद हो गया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

ज्योतिरादित्य सिंधिया का लोकसभा में दिखा चुटीला अंदाज, कमलनाथ पर इस तरह किया तंज

अगला लेख