Corona virus : संक्रमण के संदेह में सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ 36 साल का व्यक्ति, मुंबई में चौथा मामला

Webdunia
सोमवार, 27 जनवरी 2020 (15:12 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में अलग वार्ड में भर्ती करवाया गया है। यह मुंबई में इस तरह का चौथा मामला है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: सावधान, कोरोना वायरस की भारत में दस्तक, जयपुर में मिला संदिग्ध मरीज, चीन में 80 लोगों की मौत
दक्षिण मुंबई के ताड़देव निवासी व्यक्ति को कस्तूरबा अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की जांच के बाद संभावित संक्रमण के खतरे को देखते हुए पिछले हफ्ते 3  व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि तीनों को 25 जनवरी को एहतियाती तौर पर भर्ती करवाया गया। दरअसल चीन में कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हैं और इसके चलते वहां 80 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
इसी के मद्देनजर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 19 जनवरी से 2,700 यात्रियों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) हो चुकी है। हालांकि महाराष्ट्र में अब तक इस तरह के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
 
कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है, जो सामान्य जुकाम से लेकर श्वास तंत्र की गंभीर समस्या तक पैदा कर सकता है। चीन में जिस वायरस से संक्रमित होकर लोगों की जान जा रही है, वह इससे अलग किस्म का है और इसे पहले कभी नहीं देखा गया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर व्यक्ति में बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, हांफना जैसे लक्षण नजर आते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख