राजस्थान में डीप फ्रीजर में दम घुटने से चचेरी बहनों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (23:26 IST)
Cousins sisters die of suffocation in deep freezer : राजस्थान के राजसमंद जिले में एक दुखद घटना में 2 चचेरी बहनों की आइसक्रीम के 'डीप फ्रीजर' में दम घुटने से मौत हो गई। यह बेकार 'डीप फ्रीजर' घर के बाहर रखा हुआ था।
 
पुलिस ने बताया कि दोनों चचेरी बहनें घर में खेल रही थीं और घर के बाहर एक बेकार पड़े ‘डीप फ्रीजर’ में छिप गईं। इसी दौरान फ्रीजर का दरवाजा बाहर से बंद हो गया और वे बाहर नहीं आ सकीं।
 
खमनोर के थाना प्रभारी भवानी शंकर ने बताया कि जब दोनों चचेरी बहनें पायल (10) और रितिका (11) देर तक लापता रहीं, तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की और उन्हें ‘डीप फ्रीजर’ में मृत पाया। उन्होंने बताया कि घटना बलीचा गांव की है। रितिका के पिता शंभू सिंह मुंबई में काम करते हैं जबकि पायल के पिता बस चालक हैं।
 
उन्होंने बताया कि घर में मौजूद अन्य सदस्य समारोह में व्यस्त थे जबकि दोनों बहनें लुकाछिपी का खेल खेल रही थीं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा हेलीकॉप्टर दुर्घटना किस राज्य में हुईं?

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- पानी की तरह बहें, बम की तरह न फटें...

भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने रोकी रूसी कच्चे तेल की खरीद! ट्रंप की धमकी का असर या...

अगला लेख