चौंका देगा वीडियो, गोवा में गाय भी खेलती है फुटबॉल

Webdunia
बुधवार, 3 जुलाई 2019 (15:07 IST)
गोवा। दुनिया के अधिकांश राज्यों में फुटबॉल काफी लोकप्रिय है। आपने अब तक लोगों को फुटबॉल खेलते देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गाय फुटबॉल खेलती हुई दिखाई दे रही है। गोवा के मार्डोल में फुटबॉल के साथ एक गाय का रोचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी अपने ट्‍विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है।
 
कुछ लड़के खेल रहे थे तभी उनका फुटबॉल वहीं खड़ी एक गाय के पास चला गया। दो मिनट लंबे इस वीडियो में गाय ने फुटबॉल अपने पास इस तरह रखा है कि कोई इसे ले नहीं पाए जबकि लड़के अपना फुटबॉल लेने की कोशिश करते रहे।

<

This is the funniest thing you will see today! pic.twitter.com/Kfz08Dka3Z

— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) 1 July 2019 >कुछ असफल प्रयासों के बाद आखिरकार एक लड़का गाय के पास से अपना फुटबॉल लेने में सफल हो जाता है। इसके बाद भी फुटबॉल के लिए गाय इनके पीछे दौड़ती नजर आती है। गाय को फुटबॉल खेलते देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए।
 
इस दौरान गाय अपने नाक व पैरों से फुटबॉल को किक करती नजर आई। गाय को फुटबॉल खेलता देख एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि ‘गाय ने फुटबॉल पर नियंत्रण रखने का उम्दा कौशल दिखाया। ‘मेस्‍सी भी इस गाय से यह फुटबॉल नहीं छीन सकते।' ट्‍विटर पर सब इसे लियोनेल मेस्‍सी व क्रिटियानो रोनाल्‍डो का अवतार बता रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

अगला लेख