shiv chalisa

क्रिकेटर से मॉडल बना, मोबाइल लूटने के आरोप में गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (08:03 IST)
नई दिल्ली। पुलिस ने मंगलवार को राज्य स्तरीय क्रिकेटर से मॉडल बने एक शख्स समेत दो लोगों को मोबाइल फोन लूटने और झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस ने बताया कि प्रवीण खटकर और इकबाल उर्फ पप्पू को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। दोनों की उम्र 30 साल है। वे नजफगढ़ और छावला इलाके में सक्रिय थे। उनके पास से सात मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किए गए।
 
पूछताछ में खटकर ने पुलिस को बताया कि पांचवीं में पढ़ाई के समय से ही उसने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
 
पुलिस उपायुक्त (अपराध) भीष्म सिंह ने बताया कि उसने दावा किया कि वह राज्य स्तर पर खेल चुका है और हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। आरोपी ने रणजी कैंप में भी अभ्यास का दावा किया है।
 
सिंह ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद उसने क्रिकेट खेलने के साथ मॉडलिंग भी शुरू कर दी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

UP में स्वदेशी की नई उड़ान, योगी सरकार दे रही हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान

लुधियाना के युवक की युद्ध में मौत, नौकरी के लिए गया था रूस, कर्ज लेकर भेजा था विदेश

LIVE : ईरान के स्पेस सेंटर और एयर डिफेंस फैक्ट्री पर इज़राइल का सबसे बड़ा हमला

CM मोहन यादव ने की राहुल गांधी की निंदा, कहा- जनता समझती है कांग्रेस का षड्यंत्र

रूसी तेल से प्रतिबंध हटने पर यूरोप क्‍यों हुआ नाराज, यूक्रेन को लेकर जर्मन राजदूत ने दी यह चेतावनी

अगला लेख