फानी से तबाही, एक माह बाद भी अंधेरे में रह रहे हैं 5 लाख लोग

Webdunia
मंगलवार, 4 जून 2019 (12:00 IST)
भुवनेश्वर। पुरी के समीप फोनी चक्रवात के तबाही मचाने के एक माह बाद भी ओडिशा के तटीय जिलों में 1.64 लाख परिवारों के पांच लाख से अधिक लोग गर्मी और उमस भरे मौसम में रह रहे हैं। चक्रवात की वजह से ठप हुई बिजली आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो पाई है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि तीन मई को आए फोनी का सर्वाधिक कहर पुरी जिले पर टूटा जहां 2,91,171 प्रभावित उपभोक्ताओं में से केवल 1,51,889 को ही फिर से बिजली मिल पाई है। फोनी की वजह से जिले में बिजली की अवसंरचना को गहरा नुकसान हुआ है।
 
फोनी से राज्य के 14 जिलों के कुल 1.65 करोड़ परिवार प्रभावित हुए हैं। चक्रवात की वजह से कम से कम 64 लोगों की जान चली गई। अकेले पुरी जिले में 39 लोगों की मौत हुई।
 
फोनी की वजह से अंगुल, ढेंकानाल, कटक, पुरी, नयागढ़, खुर्दा, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और जैतपुर में भीषण नुकसान हुआ है। चक्रवात प्रभावित इलाकों में पेयजल, बैंकिंग, दूरसंचार एवं अन्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
 
ओडिशा के स्कूल एवं सामूहिक शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि अधिकारियों से स्कूलों की मरम्मत करने को कहा गया है क्योंकि गर्मी की छुट्टियां 19 जून को खत्म हो जाएंगी। पुरी के रहने वाले दास ने कहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: देश में कोरोना के 4300 से ज्यादा मरीज, 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत

आगरा के सिकंदरा में हुई लोमहर्षक घटना, यमुना में डूबने से 6 किशोरियों की मौत, गांव में छाया मातम

ट्रंप के टैक्स बिल पर फूटा मस्क का गुस्सा, कहा अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता

भाषा पर कनिमोझी के जवाब ने जीता सबका दिल, तालियों से गूंज उठा स्पेन का हॉल

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें क्या हैं आज आपके नगर में भाव

अगला लेख