राजस्थान के धौलपुर में दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (16:49 IST)
जयपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़िता की शिकायत के बाद इस संबंध में कंचनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ खेत से घर लौट रही थी, तभी उसके साथ कुछ लोगों ने बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत के बाद इस संबंध में कंचनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, लालू ठाकुर, धन सिंह ठाकुर, विपिन ठाकुर, मोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार को उसे तथा उसके पति को रास्ते में रोका और उनके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति को देसी पिस्तौल की बट से मारा गया और वह वहां से भाग गई। इसके बाद, लालू और धन सिंह ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना के समय उसके बच्चे वहीं रो-बिलख रहे थे। आरोपी और महिला एक ही गांव के रहने वाले हैं।

धौलपुर ग्रामीण के वृत्ताधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।सिंह ने कहा, मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख