अंडरवियर हटाए बगैर यौन उत्पीड़न भी माना जाएगा बलात्कार : हाईकोर्ट

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (16:13 IST)
शिलांग। मेघालय उच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में कहा है कि किसी महिला के अंतर्वस्त्र के ऊपर से भी उसका यौन उत्पीड़न करना बलात्कार माना जाएगा। 
 
उच्च न्यायालय ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 375 (बी) यह कहती है कि महिला के प्रायवेट पार्ट में कोई वस्तु डालना बलात्कार माना जाएगा।
 
उच्च न्यायालय की पीठ ने एक हालिया फैसले में कहा कि यदि यह स्वीकार कर लिया जाए कि याचिकाकर्ता ने पीड़िता के अंतर्वस्त्र पहने होने के बावजूद यह कृत्य किया है, तो भी यह धारा 375 (बी) के तहत अपराध की श्रेणी में आएगा। पीठ 2006 के एक मामले में एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
 
इस मामले में आरोपी को निचली अदालत ने 10 वर्षीय एक बच्ची का बलात्कार करने का दोषी पाया था। अदालत ने दोषी को 10 साल की कैद की सुनाई थी और उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। साथ ही, अदालत ने जुर्माना भरने में नाकाम रहने पर उसे अतिरिक्त 6 माह कैद में रखने का फैसला सुनाया था।
 
उच्च न्यायालय ने निचली अदालत द्वारा व्यक्ति को दोषी ठहराए जाने के फैसले को 14 मार्च को बरकरार रखा। साथ ही, उसे सुनाई गई सजा में भी कोई बदलाव नहीं किया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने खुद पर से नियंत्रण खो दिया था और यह अपराध किया।

सम्बंधित जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप का दर्द, लगता है हमने भारत और रूस को खो दिया

भारत की पहली टेस्ला कार के मालिक बने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, क्या है इसमें खास

भारतीय छात्रों के पसंदीदा बने ये देश, अमेरिका में क्‍यों घट रही है रुचि?

भारत के लिए कौन सबसे बड़ी चुनौती, चीन या पाकिस्तान, CDS अनिल चौहान ने चेताया

अमेरिका के साथ रिश्ते तो चाहता है भारत, पीटर नवारो का बयान मंजूर नहीं

दिल्ली की अदालत का अहम फैसला, व्यभिचार में रह रही पत्नी गुजारा भत्ते की हकदार नहीं

भारत ने पाकिस्तान पर दिखाई मानवता, साझा किए बाढ़ से जुड़े आंकड़े

दुष्टों का संहार करके ही सुरक्षित रह सकता है राष्ट्र : योगी आदित्यनाथ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इंदौर में 6 सितंबर को स्‍कूलों में रहेगा अवकाश, भारी बारिश के चलते कलेक्‍टर ने जारी किया आदेश

अगला लेख