Hanuman Chalisa

मुंबई में दाऊद के होटल पर है कट्टर हिंदू नेता की नजर

Webdunia
शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (22:46 IST)
मुंबई। कट्टर हिंदूवादी नेता स्वामी चक्रपाणी ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई के भिंडी बाजार के गैंगस्टर रह चुके दाऊद इब्राहिम के एक होटल को वह खरीदेंगे और उसकी जगह सार्वजनिक शौचालय बनाएंगे। चक्रपाणी ने ही दाऊद इब्राहिम की एक कार खरीदकर उसमें आग लगा दी थी।
 
दाऊद के होटल को नीलाम करने के प्रयास असफल रहने के दो साल बाद केंद्र ने इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। दाऊद की अन्य सम्पत्तियों समेत होटल रौनक अफरोज जिसे दिल्ली जायका के नाम से भी पहचाना जाता है, की 14 नवंबर को नीलामी हो सकती है।
 
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणी निविदा प्रक्रिया संबंधी आवेदन के लिए औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अपने दल के साथ आज शहर में थे। उन्होंने कहा, निविदा में होटल अफरोज को खरीदने के बाद मैं वहां जनता के लिए शौचालय का निर्माण करवाऊंगा। गैंगस्टर की संपत्ति को शौचालय में बदलकर मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि देखिए आतंकवाद का अंत किस तरह होता है।  
 
उन्होंने कहा कि जब शौचालय बनकर तैयार हो जाएगा तो वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत उसके उद्घाटन के लिए आमंत्रित करेंगे।
 
दाऊद की संपत्तियों की नीलामी दिसंबर 2015 में हुई थी। इसमें चक्रपाणी ने 32,000 रुपए में दाऊद की हरे रंग की हुंडई एक्सेंट कार खरीदी थी और बाद में दिल्ली के निकट इंद्रापुरम में उसे आग लगा दी थी।
 
चक्रपाणी ने कहा कि दिल्ली में वकील उनके दोस्त अजय श्रीवास्तव ने दाऊद की नागपाड़ा स्थित संपत्ति को खरीदा था, वो भी इसका मालिकाना हक उन्हें सौंप देंगे। जिसके बाद वहां पर गरीब लोगों के लिए दवाखाना खोला जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ की आड़ में Donald Trump की 'बिजनेस डील', दूसरे कार्यकाल में कैसे कमाए 12,800 करोड़ रुपए, Pakistan में भी लगाया पैसा

एक क्लिक और आपका बैंक खाता खाली, कहीं आपको तो नहीं आया Parivahan विभाग के नाम पर मैसेज, घबराएं नहीं

What is Board of Peace : डोनाल्ड ट्रंप का बोर्ड ऑफ पीस क्या है, पाकिस्तान भी बना मेंबर, PM मोदी और पुतिन समेत 60 देशों को न्योता, किसने स्वीकारा और किसने ठुकराया?

Digital Arrest से बचाएगा UPI 'किल स्विच', अब एक बटन दबाते ही फ्रीज होगा बैंक खाता, सरकार की बड़ी तैयारी

शंकराचार्य विवाद के बीच गरजे CM योगी, किसे बताया कालनेमि, कौन था यह मायावी राक्षस?

सभी देखें

नवीनतम

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले नोटिस-नोटिस न खेलें, बयानवीर न बनें, मेरे साथ अपराध हुआ है

कर्नाटक में Social Audit में मनरेगा में सामने आई बड़ी गड़बड़ियां

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं के हाथ में विकास की कमान

सीमा पर खुशियों का सवेरा, योगी सरकार के सुशासन से चौगुर्जी गांव में रचा इतिहास

एक संन्यासी के लिए राष्ट्र व धर्म से बढ़कर कुछ नहीं होता : CM योगी

अगला लेख