Biodata Maker

असम में भाजपा सांसद के घर मिला बच्चे का शव

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2023 (11:41 IST)
Assam news : असम के सिचलर से भाजपा सांसद राजदीप रॉय के घर में एक 10 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएमसीएच) भेज दिया। बताया जा रहा है ‍कि लड़का भाजपा सांसद का हमनाम है। कक्षा 5 में पढ़ने वाला यह मासूम पिछले कुछ वर्षों से अपनी मां और बड़ी बहन के साथ सांसद के घर पर रह रहा था।
 
लड़के की मां सांसद राजदीप रॉय के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं। अपने दो बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए, वह कुछ साल पहले उन्हें सिलचर ले आई थीं।
 
घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा सांसद राजदीप रॉय पार्टी कार्यालय से अपने घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था और जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो लड़का बेहोश पाया गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है। उसके परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि वह वीडियो गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन नहीं मिलने के कारण अपनी मां से नाराज था।
 
भाजपा सांसद रॉय ने कहा कि उसकी मां मेरी बेटी के साथ कुछ किराने का सामान खरीदने गई और उससे पहले, लड़के ने उससे अपना मोबाइल फोन मांगा जिसे उसने देने से इनकार कर दिया। वह करीब 40 मिनट तक बाहर रहीं। जब वापस लौटीं तो पाया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
Edited by  : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

delhi blast : क्या दिल्ली धमाके के पीछे आतंकियों का हाथ, धमाके से जुड़ा हर अपडेट

Delhi red fort blast: अमित शाह ने बताया, कैसे हुआ दिल्ली में धमाका

बंगाल में कब हैं चुनाव, CM ममता ने कहा- भाजपा मुझे जेल भेज दे, गला काट दे पर लोगों का मताधिकार नहीं कुचले

ISIS के निशाने पर था RSS का दफ्तर, आतंकियों ने की थी रैकी, गुजरात ATS का बड़ा दावा

Gujarat में ISIS आतंकियों के पास से मिला बायोकैमिकल वैपन Ricin कितना घातक, कैसे होता है इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश के जरिए भारत पर आतंकी हमले की साजिश रच रहा है आतंकी सरगना हाफिज सईद

LIVE: बिहार में दोपहर 1 बजे तक 47.62 फीसदी मतदान

LalQila: दिल्ली धमाके पर पीएम मोदी का 'सख्त ऐलान', क्या फिर होगा 'ऑपरेशन सिंदूर'? पाकिस्तान में 'खलबली'! नई दिल्ली

Weather Update : 3 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट, कैसा रहेगा पूर्वोत्तर का तापमान?

Delhi Blast में पुलवामा के डॉक्टर उमर पर शक, DNA टेस्ट से खुलेगा राज, आतंकी साजिश या कुछ और?

अगला लेख