विषाणु और प्रोटोजोआ के संक्रमण से 11 बब्बर शेरों की मौत

Webdunia
बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (22:59 IST)
गांधीनगर। गुजरात सरकार का कहना है कि गिर के जंगलों में 12 सितंबर से अभी तक हुई कम से कम 11 बब्बर शेरों की मौत के लिए कैनाइन डिस्टेम्पर विषाणु और प्रोटोजोआ का संक्रमण जिम्मेदार है।
 
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि फिलहाल 36 से ज्यादा शेरों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
गौरतलब है कि वन विभाग पहले कई बार यह कह चुका है कि बब्बर शेरों में आपस में हुई लड़ाई के दौरान लगे जख्मों के कारण उनकी मौत हुई है। बब्बर शेर पूरे एशिया में सिर्फ गिर के जंगलों में बचे हुए हैं।
 
उन्होंने बताया कि गिर के इन बब्बर शेरों को बचाने के लिए एहतियात के तौर पर अमेरिका से 300 टीके मंगवाये गये हैं।
 
राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री गणपत वसावा ने संवाददाताओं को बताया कि पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने अपनी जांच में पाया कि 11 शेरों में से चार में कैनाइन डिस्टेम्पर विषाणु (सीडीवी) संक्रमण मिला जबकि बाकि सात में प्रोटोजोआ संक्रमण मिला है।
 
कैनाइन डिस्टेम्पर विषाणु से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है जिससे तमाम तरह की पशु प्रजातियां प्रभावित होती हैं। इस बीमारी से पशु की श्वसन प्रणाली, आंतें और तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है। इससे पहले सीडीवी ने पूर्वी अफ्रीका के सेरेंगेती के जंगलों में रहने वाले शेरों में से करीब एक तिहाई की जान ले ली थी। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख