केरल भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 218, शरीर के 143 अंग भी बरामद

खोज और बचाव अभियान अंतिम चरण में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 3 अगस्त 2024 (16:59 IST)
Kerala landslide: केरल के वायनाड जिले में बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन (landslide) की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 218 हो गई है। जिला प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मृतकों में 90 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मलबे से अब तक शरीर के 143 अंग भी बरामद किए जा चुके हैं।
 
बयान के अनुसार 218 शवों में से 152 की पहचान उनके परिजनों ने कर ली है। इसमें कहा गया है कि 217 शवों और शरीर के 143 अंगों का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है तथा 119 अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बयान के मुताबिक 518 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें से 89 का इलाज जारी है। इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि 30 जुलाई को शुरू हुआ खोज और बचाव अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है।
 
उन्होंने कहा कि 206 लोग अब भी लापता हैं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में तलाश अभियान शनिवार को लगातार पांचवें दिन जारी है। मलबे में अभी भी फंसे लोगों की तलाश के लिए 1,300 से अधिक बचावकर्मियों, भारी मशीन और अत्याधुनिक उपकरणों को तैनात किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख