दीपिका को ‘TikTok’ पर 'छपाक' लुक की चुनौती देना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर लोग बोले-घटिया हरकत

Webdunia
सोमवार, 20 जनवरी 2020 (08:16 IST)
मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ‘टिकटॉक इनफ्लूएंसर’ को अपनी फिल्म 'छपाक' लुक की चुनौती देकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर विवादों के घेरे में आ गई हैं। दीपिका की इस टिकटॉक चुनौती को 'संवेदनहीन', 'मूर्खतापूर्ण' और प्रचार का सबसे घटिया तरीका बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुए 39 सेकंड के इस वीडियो में वे मेकअप आर्टिस्ट फैबी को उनकी फिल्मों के तीन पसंदीद लुक को ‘रीक्रीएट’ करने की चुनौती दे रही हैं। 
 
वीडियो में फैबी को दीपिका की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम'(2007) और 'पिकू' (2015) का लुक तैयार करते देखा जा सकता है। 
 
हालांकि दीपिका का फिल्म 'छपाक' के तेजाब हमले के शिकार वाला लुक तैयार करने की फैबी की इस कोशिश की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की जा रही है। 
 
कई लोगों ने दीपिका पर एक तेजाब हमले की शिकार के दर्द की सिर्फ फिल्म के ‘लुक’ से तुलना करने का आरोप लगाया। लोगों ने दीपिका पर यह फिल्म करने के पीछे उनके उद्देश्य पर भी सवाल उठाए। 
 
एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा- जब जेएनयू जाकर भी दीपिका लक्ष्मी का मजाक नहीं बना पाईं तो तेजाब हमले के पीड़ितों पर टिकटॉक वीडियो बनाने की चुनौती लेकर आई हैं। 
 
एक ने लिखा- 'यह तेजाब हमले के पीड़ितों का अपमान है। अपना प्रचार करने के लिए कितना नीचे गिर सकती हैं दीपिका पादुकोण।' मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म 'छपाक' तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख