इंडिया गेट के पास दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष हिरासत में

Webdunia
शुक्रवार, 26 जून 2020 (14:37 IST)
नई दिल्ली। चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बिना अनुमति के शुक्रवार को इंडिया गेट के पास एकत्र हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
 
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अमर जवान ज्योति के पास कांग्रेस के 5 कार्यकर्ता एकत्र हुए थे।
 
कुमार ने कहा, 'पुलिस आई और बिना हमारी बात सुने उन्होंने हमें एक वाहन में बिठाया और तिलक मार्ग पुलिस थाने ले आई।'
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नेशनल स्टेडियम के पास कुछ लोग बिना अनुमति के एकत्र हुए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार उनसे तत्काल वहां से जाने को कहा गया। जब उन्होंने वहां से हटने से मना कर दिया तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख