दिल्ली : गैस रिसाव से आग, 13 लोग झुलसे

Webdunia
शनिवार, 19 जून 2021 (22:26 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में स्थित एक घर में शनिवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 13 लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस को शाम 6 बजकर 44 मिनट पर सिलेंडर में धमाके की सूचना मिली। धमाके के चलते लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।
 
पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा कि गणेश नाम के व्यक्ति के घर में विस्फोट उस समय हुआ जब उसकी पत्नी सावित्री सिलेंडर बदल रही थी और गैस लीक होने के चलते यह फट गया।
 
पुलिस ने कहा कि इस घटना में सावित्री, सचिन, गीता, प्रिंस, लक्ष्मी, विनोद, विवेक, छतरपाल, संजू, संध्या, निर्मला, महिमा और मोनिष्का घायल हो गए जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि अधिक झुलस जाने के कारण बाद में सावित्री, सचिन, गीता और प्रिंस को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख