Hanuman Chalisa

दिल्ली में सरकारी धन से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करा सकेंगे विधायक

Webdunia
रविवार, 16 दिसंबर 2018 (14:55 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने विधायकों को अपने क्षेत्रों में सरकारी कोष से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के अधिकार दिए हैं। सरकार के इस कदम का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को कलाकारों की प्रतिभाओं से रूबरू कराना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
 
आमतौर पर इस प्रकार के कार्यक्रम लुटियन दिल्ली जैसे मंडी हाउस इलाके में आयोजित होते हैं। यहां अनेक सभागार हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में हाल में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस फैसले के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के इच्छुक विधायक को संबंधित अकादमी के सचिव को एक प्रस्ताव पेश करना होगा। फिर वे कार्यक्रम का बजट बनाकर विधायक को धन सौंपेंगे।
 
एक अधिकारी ने बताया कि सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सालाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 25 लाख रुपए अलग रखे गए हैं। खर्च का अनुमान लगाए जाने के बाद विधायक को कला, संस्कृति तथा भाषा विभाग (एसीएल) के मंत्री के पास अर्जी भेजनी होगी। फिलहाल सिसोदिया के पास यह मंत्रालय है।
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उदाहरण के तौर पर अगर किसी विधायक को किसी खास क्षेत्र में सिख समुदाय के लोगों के लिए कार्यक्रम आयोजित कराना है तो उसे पंजाबी अकादमी से संपर्क करना होगा। उन्होंने कहा कि एक बार प्रस्ताव एसीएल मंत्री के पास पहुंच जाए फिर विभाग उस विधानसभा क्षेत्र के लिए धन की उपलब्धता का पता लगाकर कार्यक्रम के लिए धन जारी कर देगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के बाद माल-भाड़ा में 20-25% बढ़ोत्तरी की तैयारी, बस किराया बढ़ाने की भी मांग

अगला लेख