khatu shyam baba

नोटबंदी ने भ्रष्टाचार पर की कड़ी चोट : डॉ. महेश

Webdunia
शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (18:13 IST)
नोएडा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नोटबंदी का फैसला जरूरी था। उन्होंने कहा कि भारी विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह फैसला लेकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया है तथा जीएसटी लागू करके एक समान कर व्यवस्था लागू की गई है।
 
केंद्रीय मंत्री ने यह बात शुक्रवार को यहां नोएडा मैनेजमेंट एसोसिएशन (एनएमए) द्वारा 'भारत में व्यापार के अवसरों के लिए उभरते ट्रेंड' थीम पर सालाना प्रबंधन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
 
उन्होंने कहा कि देश व समाज के विकास के लिए कड़वे फैसले लेने की आवश्यकता होती है। ऐसा नहीं है कि पूर्व में नोटबंदी जरूरी नहीं थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय भी नोटबंदी की मांग उठी थी। बावजूद इसके इच्छाशक्ति न होने तथा चुनावों में हार के भय से वे इस पर कोई निर्णय नहीं ले पाईं।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष के पुरजोर विरोध के बावजूद नोटबंदी का ऐतिहासिक फैसला लेकर देश को आर्थिक मामलों में मजबूत बनाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार और कालेधन पर कड़ा प्रहार किया है। नोटबंदी का असर बाजार में देखने को मिल रहा है। भारत दुनिया के सामने तेजी से उभरती आर्थिक शक्ति बना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

Bengal Election 2026: बीजेपी ने कसी कमर, 111 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी; रूपा गांगुली और प्रियंका टिबरेवाल पर फिर खेला दांव

Share Bazaar में हाहाकार, Sensex 2497 अंक फिसला, Nifty भी 776 अंक लुढ़का

Iran war : डरने की बजाय और आक्रामक हो गया ईरान, सऊदी-कुवैत-कतर की रिफाइनरियों पर हमले, उठने लगे आग और धुएं के गुबार

सभी देखें

नवीनतम

MCX पर महंगा हुआ सोना-चांदी, जानिए क्या 10 शहरों में दाम?

सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरियों पर क्यों हमले कर रहा ईरान?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 18 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किए नैवेद्य लोक का किया लोकार्पण

Weather Update : देश के कई हिस्‍सों में बिगड़ा मौसम, बर्फबारी और बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

योगी सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता को मिली ताकत

अगला लेख