गुजरात में डेंगू के कहर से 10 की मौत, जामनगर में अफरा तफरी मची

Webdunia
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (21:15 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में मच्छरजनित बीमारी डेंगू ने कहर मचा रखा है और पिछले कुछ समय में ही इसके चलते कम से कम 10 लोगों को जान गंवानी पड़ी है जबकि राज्यभर में इसके 6,700 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अकेले अहमदाबाद में ऐसे 1,500 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। हाल में खत्म हुई मानसूनी वर्षा के बाद इसमें खासी तेजी आई है।
 
जामनगर शहर में पिछले कुछ दिनों में ही 1,000 से अधिक डेंगू के मामले दर्ज होने से अफरा-तफरी मच गई है। वहां तो जी.जी. मेडिकल कॉलेज के कई छात्र और डॉक्टर भी डेंगू की चपेट में थे और इनमें से कुछ को तो परीक्षा देने के लिए ड्रिप लगाते हुए ऐसा करने की विशेष अनुमति देनी पड़ी थी। वडोदरा शहर में भी ऐसे लगभग 500 मामले दर्ज हो चुके हैं। सूरत, राजकोट और अन्य स्थानों पर कई छोटे बच्चे भी सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।
ALSO READ: डेंगू मरीजों का हाल जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर फेंकी काली स्याही
लोगों का आरोप है कि महानगरपालिकाओं की ओर से जलजमाव पर रोक नहीं करने तथा नियमित अंतराल पर मच्छर मारने के लिए की जाने वाली फॉगिंग और अन्य जरूरी दवाओं का छिड़काव नहीं किए जाने के कारण स्थिति इतनी बिगड़ी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

कानपुर में आवारा सांड का आतंक, जिला जज के डिप्टी नाजिर की ली जान

आगरा की मस्जिद में मिला युवती का अर्द्धनग्न शव, बलात्कार की आशंका

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

अगला लेख