Hanuman Chalisa

डेरा मुख्यालय छोड़कर जा रहे हैं समर्थक, प्रशासन ने 50 बसें मुहैया कराई

Webdunia
सोमवार, 28 अगस्त 2017 (10:46 IST)
सिरसा (हरियाणा)। सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के समर्थक यहां डेरा मुख्यालय छोड़कर जा रहे हैं और जिला प्रशासन उन्हें ले जाने के लिए बसें मुहैया करा रहा है। डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों ने शनिवार को सिरसा में डेरा मुख्यालय को छोड़ना शुरू किया था। वे लोग डेरा प्रमुख को बलात्कार के एक मामले में अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने से पहले वहां एकत्र हुए थे।
 
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के एक मामले में सजा सुनाए जाने से 1 दिन पहले हरियाणा रोडवेज की 50 से ज्यादा बसों को समर्थकों को ले जाने के काम में लगाया गया है।
 
डेरा मुख्यालय के अंदर मौजूदा महिलाएं और बच्चे अपने-अपने घर लौट रहे हैं। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि शनिवार को सजा सुनाए जाने के बाद कोई अप्रिय घटना नहीं होगी, क्योंकि समर्थक डेरा मुख्यालय छोड़कर जा रहे हैं।
 
बहरहाल, पुलिस के अनुसार करीब 5,000 समर्थक ही अब मुख्यालय के भीतर हैं तथा सेना और अर्द्धसैन्य बलों के कर्मी उन्हें वहां से जाने की अपील कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

PM Modi ने 51,000 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर; बोले- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में आपकी भूमिका सबसे अहम

अगला लेख