Hanuman Chalisa

सरकार की नजर अब डेरा सच्चा सौदा की सम्पत्तियों पर

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (01:18 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के महाधिवक्ता ने आज कहा कि राज्य के अधिकारियों की ओर से डेरा सच्चा सौदा की संपत्तियों के ब्यौरे को संकलित किया जा रहा है।
 
महाधिवक्ता बीआर महाजन ने कहा कि डेरा के बैंक खातों सहित सभी संपत्तियों का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है और इसे 27 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को सौंपा जाएगा।
 
महाजन ने कहा, संबंधित विभाग डेरा के बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों सहित अन्य संपत्तियों का ब्यौरा संकलित कर रहे हैं। इसके बाद इन सभी ब्यौरों को अगली तारीख को उच्च न्यायालय को सौंपा जाएगा।

उच्च न्यायालय ने पिछले महीने डेरा को अपनी किसी भी संपत्ति को अंतरित करने, बेचने या लीज पर देने से रोक दिया था और कहा था कि वह अपनी संपत्तियों का ब्यौरा अदालत को दे।
 
सिरसा में डेरा सच्चा सौदा परिसर की तलाशी के मामले में अदालत आयुक्त नियुक्त किए गए सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश एकेएस पवार अपनी रिपोर्ट न्यायालय को सौंपेंगे। डेरा परिसर की तलाशी के दौरान दो गुप्त सुरंगों और एक अवैध पटाखा कारखाने का पता चला था जबकि एक गैर-लाइसेंसी ‘स्किन बैंक’ को सील कर दिया गया था।

पता चला है कि डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम के 504 बैंक खातों की जानकारी मिली है। डेरा के ही करीब 40 खातों में 74.94 करोड़ रुपए की राशि मिली है। राम रहीम की प्रोडक्शन कंपनी के 20 बैंक खातों में 50 करोड़ रुपए जमा है।
 
इसके अतिरिक्त राम रहीम और उसकी राजदार हनीप्रीत की 1435 करोड़ रुपए की अचल सम्पत्ति की जानकारी सामने आ रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख