Hanuman Chalisa

रजनीकांत और चिरंजीवी के गुरु प्रसिद्ध अभिनेता, निदेशक देवदास कनकला का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (23:45 IST)
हैदराबाद। सुपरस्टार रजनीकांत और मेगास्टार चिरंजीवी एवं राजेंद्र प्रसाद के गुरु रहे प्रसिद्ध अभिनेता तथा निदेशक देवदास कनकला का शुक्रवार को यहां एक कॉर्पोट अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे।
 
आंध्रप्रदेश में जन्मे देवदास मुख्य रूप से तेलुगु भाषा की फिल्मों में दिखाई दिए। सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई अभिनेता एवं कलाकार उनके शिष्य हैं। वे अभिनेता राजीव कनकला और अभिनेत्री श्रीलक्ष्मी के पिता और टीवी एंकर सुमा कनकला के ससुर थे। देवदास ने हैदराबाद में अभिनय स्कूल की भी स्थापना की थी।
 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने वरिष्ठ फिल्म कलाकार देवदास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देवदास ने अपने फिल्म संस्थान के माध्यम से कई अभिनेताओं को प्रशिक्षित किया। उनके निधन से तेलुगु फिल्म उद्योग जगत में बहुत बड़ा रिक्त स्थान उत्पन्न हो गया है। उन्होंने देवदास के परिजनों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 3 राज्यों में मतदान का उत्साह, असम में 84, केरलम में 75 और पुडुचेरी में 87 प्रतिशत मतदान

CM योगी के नेतृत्व में UP ने पेश किया पारदर्शिता का रोल मॉडल, जेम पोर्टल से खरीद में बना शीर्ष राज्य

Chrome का नया लुक, अब ऊपर वाले टैब्स से पाएं छुटकारा, इस सीक्रेट सेटिंग से बदलें अपना ब्राउजिंग एक्सपीरियंस

Ceasefire : क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

अगला लेख