Hanuman Chalisa

'स्वच्छता अभियान' के लिए फडणवीस ने लगाई झाडू

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (19:00 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने शुक्रवार को 15 दिन के स्वच्छता अभियान- 'स्वच्छता ही सेवा' को शुरू करते हुए झाडू से क्रॉफोर्ड बाजार की सबसे भीड़भाड़ वाली गली की सफाई की।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल से 'भारत को स्वच्छ बनाने' और देशभर में शुक्रवार को से शुरू हो रहे 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े को बड़ी सफलता बनाने की अपील की थी। 'स्वच्छ भारत अभियान' की 3री वर्षगांठ के मौके पर शुरू हो रहा स्वच्छता पखवाड़ा देशभर में शुक्रवार से लेकर 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
महाराष्ट्र में इस अभियान की शुरुआत करते हुए फड़णवीस के साथ उनके मंत्रिमंडलीय साथी सुभाष देसाई, विधायक राजपुरोहित, बृहन्मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) के आयुक्त अजय मेहता और सफाई कर्मचारियों ने दक्षिणी मुंबई के क्रॉफोर्ड बाजार की गलियों की सफाई की, कूड़ा इकट्ठा किया और कूड़ेदान में डाला।
 
इसके बाद फड़णवीस ने शहर और राज्य के निवासियों से वातावरण को साफ-सुथरा रखने में सरकार के प्रयासों में शामिल होने की अपील की। पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय इस अभियान को संयोजित कर रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बाद भी कम नहीं हुई ट्रंप की मुश्किलें, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा

LIVE: सीजफायर से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 2607 अंकों का उछाल

UP में PPP मॉडल पर अब 49 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प

Top News : सीजफायर का बड़ा असर, हार्मुज खुला, तेल कीमतों में भारी गिरावट

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

अगला लेख