साइबर ठगों का कारनामा, महिला को डिजिटल अरेस्ट कर उतरवाए कपड़े, 1.78 लाख भी ठगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 2 दिसंबर 2024 (12:43 IST)
woman digitally arrested in Mumbai: डिजिटल अरेस्ट कर अभी तक लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी के तो कई मामले आए हैं, लेकिन इस साइबर ठगों ने एक अलग ही कारनामे को अंजाम ‍दे दिया। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी जिसको भी लगी वह सन्न रह गया। यह घटना मुंबई की है, जहां एक महिला को डिजिटल अरेस्ट के दौरान नंगा होने पर मजबूर कर दिया। 
 
मुंबई पुलिस के अनुसार फार्मा कंपनी में काम करने वाली 26 साल की एक महिला को एक वीडियो कॉल आता है और उसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाया जाता है। डिजिटल अरेस्ट के दौरान ठगों ने महिला को कपड़े उतारने पर मजबूर किया जाता है। इतना ही नहीं महिला से यह भी कहा जाता है कि आगे की जांच के लिए उसे होटल में एक रूम भी बुक करवाना होगा। ALSO READ: भाजपा मीडिया प्रभारी डिजिटल अरेस्ट के शिकार, 17 FIR का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने कमरे में किया कैद
 
इस तरह उतरवाए कपड़े : फिर ठगों ने उसे बताया कि उसे 'डिजिटल अरेस्ट' किया गया है। बॉडी वेरिफिकेशन के नाम पर उन्होंने वीडियो कॉल के दौरान महिला के कपड़े भी उतरवा लिए। उन्होंने फिर महिला से कहा कि वह अगली जांच के लिए होटल का रूम बुक करवाए। मामला यहीं नहीं थमा। ALSO READ: 12वीं व 4थी पास साइबर ठगों ने 2 हजार फर्जी बैंक खातों से कमाए 2 करोड़, आधार कार्ड का किया मिसयूज
 
ठग लिए पौने 2 लाख से ज्यादा : होटल में चेक-इन के बाद ठगों ने महिला से कहा कि उसे अपने बैंक खाते के डिटेल्स को वेरिफाई करने के लिए 1 लाख 78 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करनी होगी। जांच के बाद उसे वह राशि लौटा दी जाएगी। ठगों के झांसे में आई महिला ने बैंक खाते की राशि भी ट्रांसफर कर दी। हालांकि महिला जब तक कुछ समझ पाती उसके बड़ा फटका लग चुका था। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

योगी ने दी ईद की बधाई, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का किया आह्वान

थानेदार संग सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान का लिपलॉक, AI जनरेटेड वीडियो वायरल, जांच के आदेश

ट्रंप की धमकी ईरान ने दिखाया ठेंगा, मिसाइले एक्टिव मोड में, क्या खुलेगा युद्ध का एक और मोर्चा?

Petrol Diesel Prices: ईद और मार्च के आखिरी दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव, जानें ताजा कीमतें

दुनिया से घबराई Ghibli, फोटो बनाने की होड़ ने निकाला दम, ऑल्टमैन ने कहा मेरी टीम को सोने दो

अगला लेख