dipawali

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 6 जुलाई 2025 (21:12 IST)
Language dispute case : मराठी को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सड़क पर उतरकर मारपीट करने के बाद ‘निरहुआ’ के नाम से मशहूर अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव ने ठाकरे बंधुओं (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) को चुनौती दी है कि यदि उनमें हिम्मत है तो वे भोजपुरी बोलने के कारण उनको महाराष्ट्र से बाहर निकालकर दिखाएं। यादव ने कहा, मैं खुली चुनौती दे रहा हूं। मैं मराठी नहीं बोलता। मैं भोजपुरी बोलता हूं और महाराष्ट्र में ही रहूंगा। उन्होंने भाषा को लेकर लोगों के बीच दरार पैदा करने के प्रयासों के पीछे गंदी राजनीति का आरोप लगाया।
 
पलटवार करते हुए मनसे के एक नेता ने कहा कि अगर यादव में हिम्मत है तो उन्हें महाराष्ट्र का दौरा करना चाहिए। यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) के धर्मेंद्र यादव के खिलाफ आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 2024 का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
ALSO READ: Maharashtra : 20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक
यादव ने कहा, मैं खुली चुनौती दे रहा हूं। मैं मराठी नहीं बोलता। मैं भोजपुरी बोलता हूं और महाराष्ट्र में ही रहूंगा। आप गरीब लोगों को क्यों निकाल रहे हैं? अगर आपमें हिम्मत है तो मुझे बाहर निकालिए। मैं आपको चुनौती दे रहा हूं, मुंबई में भी।
 
उन्होंने भाषा को लेकर लोगों के बीच दरार पैदा करने के प्रयासों के पीछे गंदी राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, देश की खूबसूरती भाषाओं की विविधता है और विभिन्न मातृभाषा बोलने वाले लोग सौहार्दपूर्ण तरीके से रह रहे हैं। आप इस खूबसूरती को नष्ट करना चाहते हैं।
ALSO READ: Hindi row : महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर बैकफुट पर फडणवीस सरकार, हिन्दी अनिवार्यता को लेकर CM का बड़ा ऐलान
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता यशस्वी किलेदार ने यादव को चुनौती दी कि वे उत्तर प्रदेश में बैठकर इस तरह के बयान देने के बजाय महाराष्ट्र का दौरा करें। किलेदार ने कहा कि उन्हें अपनी चुनौती के बारे में पता चल जाएगा और मनसे कार्यकर्ता गालों पर तमाचा मारेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मराठी मानुष की एकता से सशंकित भाजपा ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

MP: छात्राओं के वीडियो बनाने वाले एबीवीपी के 3 छात्र गिरफ्तार

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम

MP : दीपावली पर यात्रियों से वसूला मनमाना किराया तो बस मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई, परिवहन मंत्री के निर्देश

Diwali 2025 : राम की पैड़ी पर दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, सजा पुष्पक विमान, अयोध्या में मनेगा ऐतिहासिक दीपोत्सव

अगला लेख