उत्तराखंड भाजपा प्रमुख ने इस्तेमाल किया सरकारी हेलीकॉप्टर, पुलिस ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, बवाल

Webdunia
मंगलवार, 23 मार्च 2021 (07:24 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस ने राज्य में भाजपा प्रमुख मदन कौशिक को सोमवार को प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया और इसके बाद एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ।
 
कौशिक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल में सदस्य थे और उन्हें हाल में राज्य भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। कौशिक के बागेश्वर पहुंचने पर राज्य भाजपा प्रमुख को गार्ड ऑफ ऑनर देने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं।

एक अन्य फोटो में प्रदेश अध्यक्ष सरकारी हेलीकॉप्टर से उतरते हुए दिखाई दे रहे थे। उनके सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने पर भी सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से हेलीकॉप्टर का किराया वसूलने की भी मांग की है।
 
पुलिस उप महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) नीलेश आनंद भार्ने ने भाजपा के राज्य अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ।
 
उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी हाल में ही छुट्टी से लौटे हैं और उन्हें राज्य में सरकार में हालिया बदलावों की जानकारी नहीं थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख