पुलिस SI की करतूत, दिव्यांग महिला पर बनाया यौन संबंधों का दबाव

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (22:33 IST)
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में दिव्यांग महिला से यौन संबंध बनाने की मांग करने और उसे आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने उपनिरीक्षक के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसने उसे थाने बुलाया और एक लाख रुपए मांगे।

महिला ने फिरोजपुर झिरका थाने में अपनी ससुराल के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस मामले का जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जगदीशचंद मदद के बहाने महिला को फोन पर अश्लील संदेश भेजने लगा।

महिला ने उपनिरीक्षक के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसने उसे थाने बुलाया और एक लाख रुपए मांगे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उसे व्हाट्सऐप वीडियो कॉल करने लगा और गाली-गलौज के साथ ही अश्लील बातें करने लगा।

दिव्यांग महिला ने आरोप लगाया कि उपनिरीक्षक उस पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा और ऐसा न करने पर मामला बिगाड़ने की धमकी देने लगा।

पुलिस ने कहा कि कॉल और संदेशों के सत्यापन के बाद आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ फिरोजपुर झिरका थाने में गुरुवार शाम भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील कृत्य), 354-ए (यौन उत्पीड़न) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपी को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया जिसे शुक्रवार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

TMC कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल का एक ओर वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

अगला लेख