गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले

एन. पांडेय
शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (15:26 IST)
  • गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले
  • 6 माह तक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
  • हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए
Gangotri and Yamunotri Dham। उत्तरकाशी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम (Gangotri and Yamunotri Dham) के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा हर्षोल्लास के साथ होगी।
 
तय कार्यक्रमानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। अब अगले 6 माह तक श्रद्धालु गंगोत्री में मां गंगा एवं यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।
 
25 अप्रैल को श्री केदारनाथ (Kedarnath) एवं 27 अप्रैल को श्री बद्रीनाथ (Badrinath) के कपाट खुलते ही चारों धामों के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का देवभूमि आगमन पर स्वागत करने को आज श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल भी बरसाए गए।
 
देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा हर्षोल्लास के साथ होगी। धामी ने गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना कर मां गंगाजी का आशीर्वाद लिया। वे यमुनोत्री के शीतकालीन धाम खरसाली पहुंचे और वहां से यमुनोत्री की डोली को शनि महाराज की अगुवाई में उन्होंने यमुनोत्री रवाना कराया।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शनिवार को विधि-विधान के साथ गंगापूजन, गंगा सहस्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना के बाद सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग पर 12.35 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।
 
यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि पूजा-अर्चना एवं हवन करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिजीत मुहूर्त में 12.41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

भारत और ब्राजील में हुआ 20 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापारिक समझौता, आतंकवाद की कड़ी निंदा की

LIVE : बिहार में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेनें, ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का सिलीगुड़ी में भी असर

ब्रिक्स देशों से क्यों नाराज हैं ट्रंप, भारत, चीन समेत इन देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ की तैयारी

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा इंतजार, किन राज्यों में जमकर हो रही है बरसात?

मध्यप्रेदश ग्रोथ कॉन्क्लेव: समृद्ध और विकसित शहर बनेंगे प्रदेश के समावेशी विकास की आधारशिला

अगला लेख