Hanuman Chalisa

आर्थिक अनियमितता के मामले में रमन सिंह के दामाद से 4 घंटे तक पूछताछ

Webdunia
सोमवार, 6 मई 2019 (22:31 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता से आर्थिक अनियमितता के मामले में 4 घंटे तक पूछताछ की।
 
रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने सोमवार को यहां बताया कि पुलिस ने गोल बाजार थाने में डॉक्टर गुप्ता से राज्य शासन के डीकेएस पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर में आर्थिक अनियमितता के मामले में 4 घंटे तक पूछताछ की।
 
शेख ने बताया कि लगातार 4 नोटिस जारी करने के बाद गुप्ता सोमवार को सुबह 10.30 बजे गोल बाजार थाने में पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया। गुप्ता से पुलिस उप अधीक्षक स्तर के अधिकारी ने इस मामले में पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान गुप्ता ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए। जल्द ही उन्हें एक और नोटिस जारी कर एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
 
रायपुर स्थित डीकेएस पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीटयूट एवं रिसर्च सेंटर के अधीक्षक कमल किशोर सहारे ने गोल बाजार थाने में 15 मार्च को सेंटर के पूर्व अधीक्षक पुनीत गुप्ता और अन्य के खिलाफ करीब 50 करोड़ रुपए की आर्थिक अनियमितता कर शासन को क्षति पहुंचाए जाने के संबंध में मामला दर्ज कराया था।
 
सहारे की शिकायत के बाद गोल बाजार थाने की पुलिस ने गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों के एक दल ने राजेन्द्र नगर स्थित जीबीजी किडनी केयर सेंटर में छापा मारा था और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे।
 
बाद में पुलिस ने गुप्ता को नोटिस जारी किया था और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था जिससे वे देश से बाहर न जा सकें। बाद में गुप्ता को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गई थी। रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शेख ने बताया कि गुप्ता की अग्रिम जमानत के खिलाफ राज्य शासन ने उच्चतम न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया है।
 
गोल बाजार थाने में पूछताछ के दौरान जब गुप्ता से बात करने की कोशिश की, तब उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पिछले वर्ष राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पुनीत गुप्ता को अधीक्षक पद से हटाकर रायपुर मेडिकल कॉलेज में ओएसडी के पद पर पदस्थ किया गया था।
 
गुप्ता के स्थान पर सहारे को डीकेएस पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बाद में गुप्ता ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था। कांग्रेस के नेताओं ने वर्ष 2014 में अंतागढ़ उपचुनाव में कथित लेन- देन को लेकर भी गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
 
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद के खिलाफ राजनीति से प्रेरित होकर मामले दर्ज कराए गए हैं और यह मामला न्यायालय में नहीं टिकेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख